{"_id":"84bf3642cb1446c9a1b43a2dd9f3d198","slug":"bijnor-team-win-hockey-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर ने किया खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर ने किया खिताब पर कब्जा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आयोजित माध्यमिक स्कूलों की जनपदीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता केवल औपचारिकता बनकर रह गई। जिले के छह क्षेत्रों में से केवल दो क्षेत्रों की टीमों ने ही प्रतियोगिता में भाग लिया।
माध्यमिक शिक्षा के आधार पर जिले को छह भागों बिजनौर, चांदपुर, नगीना, नजीबाबाद, हल्दौर, कादराबाद में विभाजित किया गया है।
बृहस्पतिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में केवल बिजनौर व चांदपुर क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। दोनों के बीच हुआ एकमात्र मुकाबला ही फाइनल बन गया। बिजनौर ने चांदपुर को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बिजनौर की ओर से आरजेपी इंटर कॉलेज व चांदपुर की ओर से हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र मैच खेले। मैच में मिलिंदराज, आकाश, प्रिंस, सुल्तान आदि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल किए। विजेता टीम 24 अगस्त को रामपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
आरजेपी के प्रधानाचार्य आरके त्यागी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। आयोजन में दर्पण यादव, राजेंद्र सोढ़ी, हंसराज व घनश्याम सिंह का सहयोग रहा।