{"_id":"67657265462b6d12610c9142","slug":"bijnor-tantrik-cheated-1-40-crores-by-telling-about-the-effect-of-goddess-on-wife-and-daughter-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पत्नी और बेटी पर देवी का असर बताकर तांत्रिक ने ठग लिए 1.40 करोड़, जमीन बेचकर आए थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पत्नी और बेटी पर देवी का असर बताकर तांत्रिक ने ठग लिए 1.40 करोड़, जमीन बेचकर आए थे रुपये
Fri, 20 Dec 2024 07:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Dec 2024 07:04 PM IST
सार
सीताराम सिंह ने बताया कि मुरादाबाद निवासी व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। करीब चार माह पहले आरोपी ने उसे झांसे में लेकर कहा कि उसके परिवार की जान को खतरा है, उपाय करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवी का असर बताकर मुरादाबाद जिले के कांठ निवासी तांत्रिक ने नहटौर के युवक से एक करोड़ चालीस लाख रुपये ठग लिए। ठगी करने का आरोपी अब परिवार सहित फरार है। शिकायत पर एसपी अभिषेक झा ने मामले की जांच सीओ धामपुर को सौंपी है।
विज्ञापन
नहटौर के मोहल्ला धर्मशाला निवासी सीताराम सिंह ने एसपी अभिषेक झा को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि मुरादाबाद के कांठ निवासी एक व्यक्ति से तीन साल पहले नहटौर में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसका घर आना जाना हो गया। आरोप है कि करीब चार माह पहले आरोपी उसे झांसे में लेकर हरिद्वार, जसपुर, बैराज, गंज आदि जगहों पर ले गया। उसे देवी का असर दिखाकर परिवार और उसकी जान का खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि मेरी पत्नी और बेटी देवी का रूप धारण करती थी। अच्छे दिन आने की बात कहते हुए आरोपियों ने एक करोड़ चालीस लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने जमीन बेचकर यह रकम दी थी। ठगी का पता चलने पर वह आरोपियों के घर भी गया, जहां कोई नहीं मिला। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ धामपुर को सौंपी है।