फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Talked to her husband on phone and hanged herself... 12 years ago Neha had a love marriage with Shahid

Bijnor: फोन पर पति से बात की और फंदे पर लटकी... 12 साल पहले नेहा ने शाहिद से की थी लव मैरिज

Tue, 28 Jan 2025 07:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 28 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

नोएडा की नेहा ने झालू कस्बे के शाहिद के साथ शादी की थी। नेहा का शव जब पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तो उसके दोनों बच्चे बुरी तरह बिलखने लगे। 

विज्ञापन
Bijnor: Talked to her husband on phone and hanged herself... 12 years ago Neha had a love marriage with Shahid
नेहा की मौत के बाद घर के बाहर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोन पर शौहर से बात करने के बाद नेहा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

Bijnor: Talked to her husband on phone and hanged herself... 12 years ago Neha had a love marriage with Shahid
नेहा की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
झालू के गांव खारी में शाहिद की पत्नी नेहा (35) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। करीब दो बजे उसकी देवरानी ने खिड़की से शव को लटका देख परिजनों को जानकारी दी। नेहा अपने दो बच्चों के संग खारी में रह रही थी, जबकि उसका पति शाहिद नोएडा में रहकर फर्नीचर का सामान बनाने का काम करता है। बताया गया कि नोएडा निवासी नेहा ने 12 साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते शाहिद से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Talked to her husband on phone and hanged herself... 12 years ago Neha had a love marriage with Shahid
नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
शव देखकर निकली देवरानी की चीख
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की सुबह नेहा अपने दोनों बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद घर पहुंची और दुपट्टे से छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी दौरान छत से उसकी देवरानी नीचे पहुंची। नेहा का शव छत के पंखे से दुपट्टे में लटका हुआ मिला तो उसकी चीख निकल गई। मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी संग्राम सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र पाल सिंह चौहान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के दो मोबाइल मौके से बरामद हुए हैं। आखिरी बार उसने अपने पति से फोन पर बात की थी। फोन पर क्या बातें हुईं, यह उसके पति से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed