{"_id":"6808d60109557b956b0684c7","slug":"bijnor-stone-pelting-took-place-between-the-women-from-the-rooftops-the-old-woman-was-killed-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: छतों से हुआ महिलाओं के बीच पथराव, फिर घर के आदमी भी भिड़ गए, सिर में ईंट मारकर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: छतों से हुआ महिलाओं के बीच पथराव, फिर घर के आदमी भी भिड़ गए, सिर में ईंट मारकर वृद्धा की हत्या
Wed, 23 Apr 2025 05:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:29 PM IST
सार
नहटौर के गांव पुट्ठी पुट्ठा में अंकुर और बिजेन्द्र पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। 75 साल की रामरती की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गांव पुट्ठी पुट्ठा में दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ईंट से वार करके बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन
नहटौर के गांव पुट्ठी पुट्ठा में किसी बात को लेकर अंकुर और बिजेन्द्र पक्ष में गाली-गलौज हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर की महिलाओं के बीच छतों से पथराव हो गया। इसके बाद घर के पुरुषों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। विवाद में एक पक्ष के रामरती (75) पत्नी होशियार सिंह, अंकुश (30) पुत्र होशियार, रीता (26) पुत्र अंकुश, प्रियंका (20) पत्नी जय सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुनिल (55), विजेन्द्र (45) पुत्र खेम सिंह, पिंकी (45) पत्नी विजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां रामरती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सर्वम सिंह ने भी सीएचसी पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी ली। पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्षों की एक दूसरे से मकानों की छत मिली हुई है। अपने-अपने मकान की छत पर मौजूद महिलाओं में शुरुआत में विवाद हुआ था, इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्षों की एक दूसरे से मकानों की छत मिली हुई है। अपने-अपने मकान की छत पर मौजूद महिलाओं में शुरुआत में विवाद हुआ था, इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।