फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Brain haemorrhage to Bijnor Superintendent of Police Dinesh Singh, admitted to Fortis Hospital Noida

Bijnor: SP बिजनौर को ब्रेन हेमरेज, गंभीर हालत में नोएडा अस्पताल में भर्ती, कार्यवाहक बनाए गए प्रभाकर चौधरी

Thu, 16 Feb 2023 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज के कारण गंभीर स्थिति में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोर्टिस अस्पताल में उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। ब्रेन हेमरेज होने पर बुधवार की शाम उन्हें मेरठ भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Bijnor: Brain haemorrhage to Bijnor Superintendent of Police Dinesh Singh, admitted to Fortis Hospital Noida
एसपी दिनेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के एसपी दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी दिनेश सिंह की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं बताया जा रहा है। उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं जिले की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने जिले की जिम्मेदारी प्रभाकर चौधरी को सौंपी है। प्रभाकर चौधरी को कार्यवाहक एसपी बिजनौर बनाया गया है।

विज्ञापन


11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक प्रभाकर चौधरी को बिजनौर में ही अग्रिम आदेशों तक जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बुधवार की शाम अचानक पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह की तबीयत खराब हो गई थी, जिन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

डॉक्टर ने हालत चिंताजनक देखते हुए तुरंत ही मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ के मिमहेंस हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। रात में 12:00 बजे उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

एसपी की देखरेख में लगे पुलिसकर्मियों के अनुसार एसपी बिजनौर की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसी स्थिति शाम तक थी वैसी ही अभी तक है। उधर, डॉक्टर उनकी हालत में सुधार के लिए प्रयासों में लगे हुए हैं।

पिछले कई दिनों से तनाव में थे एसपी बिजनौर
सूत्रों का दावा है कि पिछले कई दिनों से एसपी बिजनौर तनाव में चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज होना भी इसी तनाव की वजह माना जा रहा है। दिनेश सिंह को पिछले 10-12 दिनों से बुखार चल रहा था।

प्रभाकर चौधरी पहुंचे बिजनौर संभाला कामकाज
बिजनौर एसपी दिनेश सिंह के अस्वस्थ होने की वजह से अस्थाई रूप से प्रभाकर चौधरी की डयूटी बिजनौर में लगाई गई है। फिलहाल प्रभाकर चौधरी पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस पहुंच गए है और कामकाज संभाल लिया है। 

आईपीएस अपर्णा गुप्ता महोबा की अस्थायी SP बनीं

आईपीएस अपर्णा गुप्ता महोबा की अस्थायी एसपी बनाई गईं हैं। SP सुधा सिंह आकस्मिक अवकाश पर गईं हैं। दरअसल, एसपी दिनेश सिंह सुधा सिंह के पति हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed