{"_id":"5e289a568ebc3e99eb217bf1","slug":"bijnor-speech-competition-on-ganga-yatra-bijnor-news-mrt4652504198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा पर भाषण में भुवन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा पर भाषण में भुवन ने मारी बाजी
विज्ञापन
गंगा यात्रा पर भाषण और पोस्टर में भुवन ने मारी बाजी
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में 27 से 31 जनवरी तक होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में भुवन ने बाजी मारी। इस अवसर पर पर्यावरण स्वच्छता, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, मां गंगा की पौराणिक कथाएं, नदियों का संरक्षण, जल संरक्षण आदि विषयों पर भी प्रतियोगिताएं हुईं।
बुधवार को वर्धमान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सीएम जैन और कार्यक्रम अधिकारी शशिप्रभा रघुवंशी ने संयुत रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और गंगा मैया की आरती उतारकर किया। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में भुवन गोयल ने प्रथम, कुश ने द्वितीय, प्रिंसी मारवाड़ी और स्नेहा राजपूत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें भुवन गोयल, कुश, अनुष्का शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में कुल 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुश ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय, प्रिया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शशि प्रभा, डा.अंजू बंसल, डा.विशाल शर्मा, डा.राजीव अग्रवाल, डा.रेशू शर्मा, डा.ओपी सिंह मौजूद रहे।