फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: SP MLA Manoj Paras left the district planning meeting, know what the officers did

Bijnor: जिला योजना की बैठक को छोड़कर चले गए सपा विधायक मनोज पारस, जानें अफसरों ने ऐसा क्या किया

Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
सार

नगीना विधायक मनोज पारस ने आरोप लगाया कि तीन साल में पहली बार बैठक कराई गई, जबकि साल में एक बार जरूर कराने का नियम है। इसके अलावा उनकी कोई भी बात अफसरों ने नहीं सुनी, तो बैठक में रहने का कोई मतलब नहीं था।

विज्ञापन
Bijnor: SP MLA Manoj Paras left the district planning meeting, know what the officers did
नगीना के सपा विधायक मनोज पारस।

विस्तार

नगीना में जिला योजना की बैठक में गलत तथ्य प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नगीना विधायक मनोज पारस बैठक छोड़कर चले गए। उन्होंने शहर के स्कूलों में विकास की झूठी तस्वीर पेश करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी। सपा विधायक ने बताया कि बैठक प्रतिवर्ष होने का नियम है, लेकिन इस बार तीन साल में पहली बार मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी। उनका कहना है कि आमतौर पर बैठक से पहले सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिए जाते रहे हैं। इसका पहले प्रस्ताव तथा बाद में डिमांड बनाई जाती थी, लेकिन इस बार बैठक से पहले कोई एजेंडा नहीं दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि बैठक के दौरान जनपद के शहरी क्षेत्र के 84 स्कूलों में सभी तरह की 14 सुविधाएं शत- प्रतिशत उपलब्ध होने का दावा किया गया, जबकि उन्होंने खुद नगीना नगर के तीन सरकारी स्कूलों में 10 प्रतिशत भी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने का बात रखी। इसे अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। उनका कहना है कि जिला योजना की बैठक के नाम पर सरकार की योजनाओं का अधिकारियों द्वारा झूठा बखान करने का यह तरीका उन्हें पसंद नहीं आया, जिसके चलते वह बैठक से बाहर आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed