खाकी पर गिरी गाज: बिना पैसे दिए होटल से खाना पैक कराना पड़ा भारी, SP ने पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिया एक्शन
Bijnor News : बिना पैसे दिए होटल से खाना पैक कराने के मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। एसपी ने पांचों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।
विस्तार
बिजनौर जनपद में नूरपुर थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को मुफ्तखोरी भारी पड़ गई। बिना पैसा चुकाए होटल से खाना पैकिंग कराकर ले जाने के मामले में उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से इनकी रवानगी भी कर दी गई। होटल स्वामी की शिकायत पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।
बृहस्पतिवार को नूरपुर के एक प्रतिष्ठित मुस्लिम होटल के स्वामी ने एसपी नीरज कुमार जादौन के समक्ष पेश होकर शिकायती पत्र दिया। जिसमें नूरपुर में तैनात पांच पुलिसकर्मियों पर अधिकारियों के नाम पर मुफ्त में खाना पैकिंग कराकर जाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
बताया गया कि आए दिन उक्त सिपाही अधिकारियों के नाम पर खाना पैकिंग कराकर ले जाते थे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अमित हून, कपिल तेवतिया, हिटलर खान, विकास बैंसला, राहुल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार
वहीं, पूरे मामले पर जांच बैठा दी है। सीओ चांदपुर को इस मामले की जांच सौंपी गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने पांचों पुलिसकर्मियों की पुलिस लाइन के लिए रवानगी की पुष्टि की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।