जिगर के टुकड़े की मौत: मां का रो-रोकर बुरा हाल, इस हालत में मिली लाश, डांट से गुस्सा होकर घर से निकला था सुमित
Bijnor News : मां ने बेटे के डांट दिया तो वह घर से निकल गया। अब इस हालत में उसकी लाश मिली है। वहीं, जिगर के टुकड़े की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के हरेवली में मां की डांट से नाराज होकर तीन दिन पहले किशोर घर से लापता हो गया था। जिसका शव बुधवार शाम को रामगंगा बैराज पोषक नहर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
हरेवली निवासी सुमित कुमार (17) पुत्र प्रकाश सिंह उत्तराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव हमीरावाला में अपनी नानी के घर रहकर 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। सुमित पिछले दिनों नानी के यहां से अपने घर आया था।
यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
सुमित की मां ममता ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। इसलिए उन्होंने सुमित को यह कहते हुए डांट दिया कि वह अब अपने घर पर ही रहकर हरेवली के स्कूल में पढ़ेगा। मां की इसी बात से नाराज होकर वह तीन जुलाई को घर से लापता हो गया। सुमित को परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। चार जुलाई को सुमित के गुम होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
वहीं, बुधवार शाम को सुमित का शव क्षेत्र के गांव भिक्कावाला के निकट पोषक नहर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमित की एक छोटी बहन व एक छोटा भाई है। सुमित तीनों भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सुमित के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, लेकिन वर्तमान में घर पर आए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि किशोर की नदी में डूबने से मौत हुई है।