{"_id":"66d1d9945eb5fd441e0c0297","slug":"bijnor-sold-land-worth-rs-2-5-crore-ed-reached-there-to-investigate-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ढाई करोड़ की जमीन बेची, ईडी पहुंच गई जांच करने, सात घंटे तक छानबीन के बाद जानें क्या मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ढाई करोड़ की जमीन बेची, ईडी पहुंच गई जांच करने, सात घंटे तक छानबीन के बाद जानें क्या मिला
Fri, 30 Aug 2024 08:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:09 PM IST
सार
निजी बैंक के पूर्व कर्मचारी के घर ईडी ने छापा मार दिया। बताया जा रहा है कि मामला ढाई करोड़ की जमीन बेचे जाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
नगीना थाने के पास खड़ी ईडी के अधिकारियों की गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगीना के मोहल्ला पंजाबियान निवासी पूर्व बैंककर्मी हुमायूं परवेज के घर शुक्रवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने छापा मारा। ईडी की टीम ने करीब सात घंटे जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम बैंक खाते व जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित जरूरी कागजात अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ईडी की टीम हुमायूं परवेज के घर में दाखिल हुई। सात घंटे जांच पड़ताल होने पर भी आसपास के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब ईडी टीम भारी पुलिस बल के साथ दोपहर डेढ़ बजे जांच पड़ताल करके लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि हुमायूं परवेज ने अपनी करीब ढाई बीघा जमीन देहरादून में तीन करोड़ 78 लाख रुपये में बेची थी। उसके संबंध में जांच करने टीम आई थी। टीम में एक महिला अधिकारी सहित कुल सात सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने पूरे घर की छानबीन की। बाद में उसके बैंक खाते व जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित कागजात ले गए।
नगीना थाने की पुलिस की मदद ली
पुलिस ने बताया कि ईडी की सात सदस्य टीम शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे नगीना थाने पहुंची थी। यहां से पुलिस कर्मियों को साथ लेकर मोहल्ला पंजाबियान में एक घर पर छापा मारा। पुलिस का कहना है कि ईडी की टीम क्यों आई थी, इस बारे में तो उन्हें कुछ नहीं पता। इतनी जानकारी है कि कोई रकम के हस्तांतरण का मामला था। उधर, निजी बैंक में कार्य कर चुके हुमायूं परवेज का फोन जांच के बाद से स्विच ऑफ आ रहा है।
पुलिस ने बताया कि ईडी की सात सदस्य टीम शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे नगीना थाने पहुंची थी। यहां से पुलिस कर्मियों को साथ लेकर मोहल्ला पंजाबियान में एक घर पर छापा मारा। पुलिस का कहना है कि ईडी की टीम क्यों आई थी, इस बारे में तो उन्हें कुछ नहीं पता। इतनी जानकारी है कि कोई रकम के हस्तांतरण का मामला था। उधर, निजी बैंक में कार्य कर चुके हुमायूं परवेज का फोन जांच के बाद से स्विच ऑफ आ रहा है।