फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Six people have died including two women and 12 injured in road accidents

बिजनौर में हादसों का कहर: एक दिन में छह लोगों की मौत, हर तरफ मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 17 Feb 2023 06:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Feb 2023 06:45 PM IST
सार

बिजनौर में हादसों का कहर : जिले में एक ही दिन में हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bijnor: Six people have died including two women and 12 injured in road accidents
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को काशीपुर स्थित छोटे गुरुद्वारे वाली गली में रहने वाले सरकरतार (50) पुत्र हरबंस सिंह, पत्नी सिमरन कौर, बेटी हरनीत (21), बेटे जयदीप (15) और दोस्त गुरुजीत (35) के संग चंडीगढ़ जा रहे थे। जिन्हें चंडीगढ़ में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। उनकी कार हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे नगीना कोतवाली बॉर्डर पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सतकरतार और उनकी पत्नी सिमरन कौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बेटा बेटी और उनका मित्र घायल हो गए। जिन्हें नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। कोतवाल रविंद्र वशिष्ट ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सतकरतार की काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह अपनी बहन के यहां एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। दुर्घटना में घायल हुई पुत्री स्नातक की और पुत्र हाई स्कूल का छात्र है। अपनी आंखों के सामने मां-बाप दोनों की मौत देखकर बच्चों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन

हीमपुरदीपा क्षेत्र के अकबरपुर तिगरी गांव में बाइक सवार युवक की किसी वाहन की चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर निवासी विशाल पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि विशाल अपने साथी अरुण व एक अन्य के संग बृहस्पतिवार की देर शाम एक बरात में शामिल होने बिजनौर बारात में जा रहे थे। चांदपुर बिजनौर सड़क मार्ग पर अकबरपुर तिगरी गांव के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मृतक के दादा कलवा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबराबाद में इफातुल्ला खां(62) बृहस्पतिवार की देर शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले। सड़क पार करते हुए नजीबाबाद दिशा से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे इफातुल्ला खां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार समेत फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोउद्दीनपुर में रहने वाला अंश (16) पुत्र विनित चौधरी अपनी मां रुपा के संग स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। मंडावर तिराहे पर पहुंचते में स्कूटी में सामने से आर रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें अंश और उसकी मां रुपा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अंश की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। अंश और उसकी मां हल्दौर क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसके अलावा मंडावर क्षेत्र के ही गांव तिमरपुर के निकट छोटा हाथी वाहन आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिसमें सात लोग घायल हो गए। बताया गया कि छोटा हाथी वाहन के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed