फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Six Gates of Bijnor Ganga Barrage Closed to Divert Water Flow, Villagers Concerned

Bijnor: पानी का रुख मोड़ने के लिए बंद किए गए बिजनौर बैराज के छह गेट, कटान से गांवों में चिंता

Mon, 08 Sep 2025 11:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 11:56 AM IST
सार

बिजनौर गंगा बैराज के तटबंध को बचाने के लिए रातभर पेड़, पत्थर और मिट्टी से कट्टे डाले गए। सोमवार को तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह पर बैराज के छह गेट बंद कर पानी का रुख मोड़ने का प्रयास किया गया। कटान जारी रहने से गांवों में चिंता बढ़ी।

विज्ञापन
Bijnor: Six Gates of Bijnor Ganga Barrage Closed to Divert Water Flow, Villagers Concerned
गंगा का कटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में गंगा बैराज के तटबंध को बचाने के लिए रविवार रात से ही स्थानीय लोग और सरकारी अमला जुटे रहे। पूरी रात मेहनत के बाद सुबह चार बजे तक तटबंध पर पेड़, पत्थर और मिट्टी से भरे कट्टे डाले गए। रातभर काम करने वाले लोग सुबह घर लौटे तो सोमवार सुबह से दूसरे लोग राहत कार्य में जुट गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता भी मौके पर पहुंचे और बैराज तटबंध का जायजा लिया। तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श के बाद बैराज के गेट संख्या एक से छह तक बंद कर दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्देश्य जलाशय में पानी रोककर उसका रुख दूसरी ओर करना है ताकि तटबंध को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद कटान का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही मिट्टी कटान से आसपास के गांवों के लोग डरे और सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द हालात काबू में नहीं आए तो गांवों पर खतरा मंडरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed