फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Shahjahan was murdered due to illicit relationship, police arrested accused along with his wife mother

Bijnor Murder Case: अवैध संबंधों का भेद न खुले, इस वजह से किया था कत्ल, इस हालत में मिली थी महिला की लाश

Tue, 07 Nov 2023 09:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Nov 2023 09:34 PM IST
सार

Bijnor Murder Case : अवैध संबंधों का भेद न खुले इसलिए महिला का कत्ल कर दिया था। अब पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया तो हर किसी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Bijnor: Shahjahan was murdered due to illicit relationship, police arrested accused along with his wife mother
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में शिवाला कलां के मालवा गांव निवासी महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंधों का भेद खुलने पर प्रेमी ने ही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को उसकी पत्नी और मां समेत गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मालवा निवासी शाहजहां पत्नी इसरार छह दिन पहले जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। उसका शव गांव के ही इकबाल के गन्ने के खेत में मिला था। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी तस्लीम निवासी मालवा, उसकी पत्नी नन्ही और माता खातून पत्नी नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुई सास बहू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया मुख्य आरोपी से महिला के अवैध संबंध कई वर्षों से चल रहे थे। जिनका भेद खुलने से मृतका के परिवार वालों से विवाद भी हुआ। विवाद के चलते आरोपी ने महिला को जंगल में बुलाया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: आपबीती सुन उड़े होश: बीवी से अश्लीलता की हदें पार, जेठ ने भी बाथरूम में खींचा, शौहर ने पंचायत में दिया तलाक

हत्या के बाद बंद कर लिया था फोन नंबर
सीओ चांदपुर सर्वम सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड से दस दिन पहले आरोपी ने एक नया फोन नंबर लिया था, उक्त नंबर से वह महिला से बातें किया करता। इस नंबर की किसी अन्य को जानकारी नहीं थी। हत्या के बाद उक्त नंबर आरोपी ने बंद कर लिया। बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी घर पहुंचा। तमंचे को उसकी पत्नी और मां ने छुपा दिया। वहीं हत्यारोपी के कपड़े जला दिए थे।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed