फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Divorced first wife and married for the second time, stepmother killed two girls.

Bijnor: पहली पत्नी को तलाक देकर की दूसरी शादी, सौतेली मां ने दो बच्चियों को मार डाला

Wed, 14 Aug 2024 11:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 Aug 2024 11:54 PM IST
सार

सौतेली मां ने बुधवार देर रात अपनी दो बेटियों की जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bijnor: Divorced first wife and married for the second time, stepmother killed two girls.
अकबरपुर तिगरी में दो बच्चियों की मौत के बाद पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव अकबरपुर तिगरी में बुधवार रात सौतेली मां ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी नाजरीन को गिरफ्तार कर लिया है। नाजरीन ने हत्याएं क्यों की, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हीमपुर दीपा के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी फरमान का निकाह दिलशाना से हुआ था। इस शादी से दो पुत्री आफिया (8) और हादिया (7) व एक पुत्र अरहान है। दो साल पहले फरमान ने दिलशाना को तलाक देकर गांव की ही नाजरीन से निकाह कर लिया था, जिससे एक बच्चा है। बुधवार को फरमान अपने पिता को दवाई दिलाने मुरादाबाद गया था। रात के समय नाजरीन ने आफिया और हादिया को जहर दे दिया। बच्चियों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

दो मासूम बच्चियों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाजरीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि नाजरीन से पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या क्यों की, इसका कारण पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed