{"_id":"6ae22858ae74043ad90dfc8b","slug":"bijnor-salman-lived-in-a-live-in-relationship-with-a-young-woman-for-seven-years-while-posing-as-sandeep-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: संदीप बनकर सात तक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा सलमान, तीन बच्चे होने के बाद ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: संदीप बनकर सात तक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा सलमान, तीन बच्चे होने के बाद ऐसे खुला राज
Wed, 28 Oct 2026 10:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:22 PM IST
सार
बिजनौर का सलमान चंडीगढ़ में ऑटो चलाता है। वहां एक फैक्टरी में काम करने वाली देवरिया की युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। युवती का कहना है कि सलमान ने सात साल तक अपना धर्म छिपाया। उसने बिजनौर के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चंडीगढ़ में नौकरी करने वाली देवरिया जनपद की एक युवती को ऑटो चालक सलमान ने अपना नाम संदीप बताकर प्रेमजाल में फंसाया। सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और तीन बच्चों को जन्म देने के बाद, जब युवती आरोपी के गांव हबीबवाला पहुंची तो सलमान की असलियत सामने आई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से देवरिया जनपद के एक गांव की रहने वाली है और साल 2019 से चंडीगढ़ में एक फैक्टरी में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात चंडीगढ़ में ऑटो चलाने वाले सलमान से हुई। सलमान ने अपना नाम संदीप बताया और युवती के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लिए। उसने युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी किया, जिसके परिणामस्वरूप उनके तीन बच्चे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहुंचने पर खुला राज
हाल ही में, सलमान युवती को अपने गांव हबीबवाला ले आया। युवती का कहना है कि यहां उसे सलमान के असली नाम और धर्म का पता चला। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे घर से निकाल दिया।
हाल ही में, सलमान युवती को अपने गांव हबीबवाला ले आया। युवती का कहना है कि यहां उसे सलमान के असली नाम और धर्म का पता चला। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे घर से निकाल दिया।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पीड़िता ने थाना धामपुर में सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
अक्षय हत्याकांड: लव मैरिज की रंजिश, दोस्त ने धोखे से बुलाया, ससुरालियों ने मार दिया; ससुर-साले समेत 6 गिरफ्तार