फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Sahil, who got the message of 'bomb' from Pakistani friend, arrested, a conspiracy was hatched to trap

Bijnor: पाकिस्तानी दोस्त से 'बम' का मैसेज करवाने वाला साहिल गिरफ्तार, युवक को फंसाने के लिए रची थी साजिश

Tue, 14 Oct 2025 12:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 14 Oct 2025 12:45 AM IST
सार

साहिल ने अपने पाकिस्तानी दोस्त आतिफ अहमद बट से चांदपुर निवासी मोहम्मद सफी को मैसेज कराया था। सफी पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आतिफ को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
Bijnor: Sahil, who got the message of 'bomb' from Pakistani friend, arrested, a conspiracy was hatched to trap
गिरफ्तार आरोपी साहिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी से चांदपुर में बम रखवाने का मेसेज करवाने वाले साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में पाकिस्तान के रहने वाले आतिफ अहमद बट को भी आरोपी बनाया गया है, जिसे पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी। उधर साहिल से एटीएस ने भी तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

 

चांदपुर पुलिस ने सोमवार को चाहसंग निवासी साहिल का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि चांदपुर निवासी मोहम्मद सफी के पास कराची के रहने वाले आतिफ मोहम्मद बट ने एक मेसेज भेजा, जिसमें कहा गया कि हां भाई काम हो गया है, चांदपुर में बम रख दिया है....पाकिस्तान जिंदाबाद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सफी को पाकिस्तानी ने व्हाट्सएप कॉल भी की थी, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। सफी पुलिस के पास पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि साहिल और पाकिस्तानी आतिफ अहमद बट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल साहिल का चालान कर दिया है। साहिल के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया है।
 
विज्ञापन

ये दर्ज हुआ मामला
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार साहिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिव मंदिर को लेकर कोई वीडियो डाला था, जिसका मोहम्मद सफी ने विरोध किया और दूसरी वीडियो अपलोड कर दिया। इसके बाद साहिल के पाकिस्तानी दोस्त आतिफ से मोहम्मद सफी को यह मेसेज कराया था। आरोप है कि साहिल ने यह संदेश पाकिस्तान से भिजवाकर उसे देश विरोधी गतिविधियों में फंसाने की साजिश रची है।

एटीएस ने साहिल से तीन घंटे की की पूछताछ
एटीस ने रात में 12 बजे से तीन बजे तक साहिल से पूछताछ की। एटीएस यह जानने का प्रयास करती रही कि साहिल का कहीं आईएसआई से तो कोई संपर्क नहीं है। छानबीन करने के बाद एटीएस आरोपी साहिल को चांदपुर पुलिस के हवाले कर गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed