{"_id":"64a662e3fcff08b6780b43b4","slug":"bijnor-roadways-bus-with-12-passengers-passing-canal-road-got-stuck-in-water-pulled-out-by-crane-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: गड्ढायुक्त नहर पटरी से निकल रही रोडवेज बस पानी में फंसी, 12 यात्री थे सवार, क्रेन से निकालनी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: गड्ढायुक्त नहर पटरी से निकल रही रोडवेज बस पानी में फंसी, 12 यात्री थे सवार, क्रेन से निकालनी पड़ी
Thu, 06 Jul 2023 12:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:17 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहर पटरी क्षेत्र से निकल रही रोडवेज बस बारिश के कारण मार्ग में हुए जलभराव में फंस गई। पुलिस चौकी पर मौजूद कर्मियों ने क्रेन की सहायता से बस का सकुशल बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
बस को पानी से निकलवाती बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के भागूवाला के राजगढ़ क्षेत्र में चंदक हेड के गड्ढायुक्त नहर पटरी क्षेत्र से निकल रही रोडवेज बस मार्ग में भरे पानी में फंस गई। बताया गया कि रोडवेज बस हरिद्वार से 12 यात्रियों को लेकर नजीबाबाद आ रही थी। बस के फंसने की सूचना पर भागूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से रोडवेज बस को सकुशल बाहर निकाला। बताया गया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उप्र परिवहन निगम की रोडवेज बस हरिद्वार से नजीबाबाद आ रही थी। रोडवेज बस में 12 यात्री सवार थे।भागूवाला बॉर्डर पर कोटावाली नदी के रपटे में पानी आने के कारण वाहनों का आवागमन रुका हुआ था। रोडवेज बस चालक ने चंदक हैड नहर पटरी क्षेत्र से बस को भागूवाला के मुख्य मार्ग पर लाने का प्रयास किया। लेकिन सपुलता नहीं मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Kanwar Yatra 2023: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज से भारी वाहन बंद, 70 रुपये बढ़ा किराया
विज्ञापन
नहर पटरी मार्ग गड्ढायुक्त था और खस्ताहाल पटरी मार्ग पर पानी भरा हुआ था।नहर पटरी मार्ग से निकलते हुए बस पानी में फंस गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही भागूवाला चौकी प्रभारी जागेश गिरि, दरोगा शेर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने क्रेन के माध्यम से रोडवेज बस को गड्ढा युक्त नहर पटरी मार्ग के पानी से बाहर निकाला।लगभग एक घंटे से अधिक समय तक यात्री बस में बैठे रहे ।