फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Retired engineer fired five bullets at the dog, kept trying till it stopped breathing, video viral

Bijnor: रिटायर्ड इंजीनियर ने कुत्ते पर दागीं पांच गोलियां, सांस रुकने तक करता रहा धायं-धायं, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 04 Jul 2025 07:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Jul 2025 07:11 PM IST
सार

कुत्ते की गलती इतनी थी कि वह लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड अवर अभियंता राजवीर सिंह के मकान के बाहर आकर बैठ गया था। गुस्से में आकर राजवीर सिंह ने अपने लाइसेंस रिवॉल्वर से गोलियां चला दीं।  

विज्ञापन
Bijnor: Retired engineer fired five bullets at the dog, kept trying till it stopped breathing, video viral
कुत्ते को गोलियां मारता राजवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवानिवृत्त अवर अभियंता ने कुत्ते पर रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जब तक बेजुबान की सांस नहीं थमीं, गोलियां चलती रहीं। पशु क्रूरता की हद पार करने पर पड़ोसियों ने हंगामा किया और शास्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

 

नजीबाबाद में शिव मूर्ति तिराहे के निकट स्थित सावित्री एनक्लेव में दिल दहला देने वाली घटना घटी। लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड अवर अभियंता राजवीर सिंह ने अपने लाइसेंस रिवॉल्वर से आवारा कुत्ते पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बेजुबान का इतना कुसूर था कि वह अवर अभियंता के मकान के बाहर भीषण गर्मी में राहत और दो रोटी की तलाश में बैठ जाया करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे ताबड़तोड़ गोलियों से क्षेत्र दहल गया। लोग बाहर निकले तो माजरा देखकर सहम गए। नाली में मृत कुत्ता पड़ा था। विरोध में लोग जुड़ते देख अवर अभियंता ने अपने आप को मकान में जाकर बंद कर लिया।
 
विज्ञापन

क्षेत्र वासियों पूर्व प्राचार्य डॉ. एलएस बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमंत कुमार, एके शर्मा, जगदीश जोशी, आशु महाजन, राजकुमार कालरा, अजय गुप्ता सहित क्षेत्रवासियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरी घटना पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
 

पांच राउंड चलीं गोलियां
अवर अभियंता ने कुत्ते पर पांच राउंड गोलियां चलाईं। कुत्ते को कितनी गोलियां लगीं, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। सीसीटीवी फुटेज में अवर अभियंता पहले रिवॉल्वर लहराता हुआ और फिर दोनों हाथों से गोलियां चलाता नजर आ रहा है।
 

दोषी को सजा मिले: एनिमल फ्रेंड्स क्लब
एनिमल फ्रेंड्स क्लब की समाजसेवी अनुराधा माथुर, ज्योति शर्मा, उज्ज्वल ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने अवर अभियंता का शस्त्र लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की।
 

ये बोले सीओ
कुत्ते को गोली मारने की घटना को गंभीरता से लिया है। आरोपी को हिरासत में लिया है। उसका लाइसेंसी रिवाल्वर भी जब्त कर लिया है। डॉग का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
- नितेश प्रताप सिंह, सीओ, नजीबाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed