फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Report on brother of molestation victim, Police woke up after writing house is for sale, case register

Bijnor: छेड़छाड़ पीड़िता के भाई पर ही रिपोर्ट, मकान बिकाऊ लिखने पर जागी पुलिस, 400 पर केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 10:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने छेड़छाड़ पीड़िता के भाई का ही चालान कर दिया। मकान बिकाऊ लिखने पर पुलिस ने कार्रवाई की और एक नामजद समेत 400 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। 

विज्ञापन
Bijnor: Report on brother of molestation victim, Police woke up after writing house is for sale, case register
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर में छेड़छाड़ पीड़िता के भाई के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज होने पर लोगों ने अपने मकान पर बिकाऊ है... लिख दिया। सूचना पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद नामजद आरोपी समेत 400 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि दूसरे वर्ग का युवक उससे मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक बात और मैसेज कर रहा था। युवती के चचेरे भाई ने आरोपी युवक से बात की। आरोप है कि युवक के पक्ष के लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने उसके भाई को बचाया था।
विज्ञापन


 

यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक की तहरीर पर पीड़िता और उसके चचेरे भाई के खिलाफ ही गालीगलौज और आपत्तिजनक टिप्प्णी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। भाई को पकड़कर चालान कर दिया। बुधवार को आक्रोशित युवती के समाज के लोगों ने अपने मकान पर बिकाऊ है... लिख दिया।
इसकी जानकारी पर हिंदू संगठन कार्यकर्ता पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों को मकान न बेचने के लिए समझाया। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद मुजम्मिल उर्फ मोहम्मद को नामजद करते हुए 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed