{"_id":"5e3f01b08ebc3ee5c31c26e8","slug":"bijnor-ravidas-jayanti-celebrated-in-schools-bijnor-news-mrt467975647","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में रविदास जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में रविदास जयंती मनाई
विज्ञापन
विद्यालयों में रविदास जयंती मनाई
चांदपुर। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिरोमणि संत रविदास जयंती पूर्ण श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में संत रविदास जयंती पर प्राचार्या साधाना द्वारा संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने संत रविदास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डा.दिनेश सिंह, प्रोफसर मुकेश सिंह ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान समाज सुधारक और अलौकिक शक्तियों से संपन्न थे। उनके जीवन के प्रसंगों से हम सुखी जीवन के सूत्र सीख सकते हैं। प्राचार्या साधना ने कहा कि संत रविदास जाति प्रथा, छुआछूत और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। कार्यक्रम का संचालन डा.अनिल कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में डा.अशोक कुमार, डा.महीपाल सिंह, डा.विनोद कुमार, डा.अखिलेश, डा.संतोष देवी, डा.प्रदीप तालान, डा.मीनाक्षी चौहान मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार खन्ना, प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, शिवम माहेश्वरी ने संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कंचन, अक्षरा, अंशिका, मनी, आकांक्षा छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें नरेश कुमार, कृष्णा पेंटर, विशाल कुमार, महेंद्र सिंह, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार शर्मा, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल आर्य एवं लोमेश कुमार ने मां सरस्वती एवं संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेतन स्वरूप सिंह ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुदेश देवी, विपिन कुमार, कलवा सिंह, अनिल कुमार, राजपाल सिंह, रोहिताश सिंह, मुकेश कुमार, चेतन सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।