फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Rape of a deaf and dumb girl... The innocent girl could not even scream

Bijnor: मूकबधिर से दुष्कर्म... चिल्ला भी ना सकी मासूम, इशारों में बहन को बताई हैवानियत की दास्तां

Sun, 22 Sep 2024 08:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Sep 2024 08:00 PM IST
सार

किशोरी न सुन सकती है, न बोल सकती है। फईम जब दरिंदगी कर रहा था तो वह चिल्लाकर किसी को बुला भी न सकी। पुलिस साइन लैंगवेज विशेषज्ञ को बुलाकर बयान दर्ज कराएगी। 

विज्ञापन
Bijnor: Rape of a deaf and dumb girl... The innocent girl could not even scream
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगीना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने परिवार को झकझोर दिया। वहीं, अन्य पड़ोसी भी स्तब्ध हैं। घटना के बाद पीड़िता ने इशारों में अपनी बड़ी बहन को हैवानियत के बारे में बताया। वहीं, पुलिस उसके बयान लेने के लिए साइन लैंगवेज विशेषज्ञ को बुला रही है।
विज्ञापन

 

शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे जब किशोरी अपने घर में अकेली थी तो आरोपी फईम घर में घुस गया था और मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म किया। मासूम किशोरी चिल्ला भी ना सकी। जब पीड़िता की बहन वहां पहुंची आरोपी भाग गया। पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को इशारों में ही पूरी बात बताने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी बड़ी बहन ने मां को बुलाकर पूरी घटना बताई। तब थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा लिखवाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का थाने में बयान होना है। क्योंकि पीड़िता बोल पाने में सक्षम नहीं है तथा पढ़ी-लिखी भी नहीं है। ऐसी स्थिति में उसके बयान के लिए विशेषज्ञ को बुलाने की व्यवस्था की जा रही है, जो मूकबधिरों के इशारे को समझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed