{"_id":"606f44548ebc3ec79d12e3c3","slug":"bijnor-ranked-41st-in-making-golden-card-bijnor-news-mrt5336125127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड बनाने में 41 वें स्थान पर बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड बनाने में 41 वें स्थान पर बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में जनपद 41 वें स्थान पर पहुंच गया है। इस योजना के अंतर्गत जनपद के कुल दो लाख 90 हजार 324 परिवारों का चयन हुआ है। लगभग 14 हजार 700 सदस्यों के व्यक्तिगत गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। दस से 24 फरवरी तक चलाए गए पखवाड़े के दौरान 18 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इन कार्डों के सहारे जिले के लगभग 22 हजार लोगों ने विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में अपना उपचार कराया।
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से की थी। इसका मकसद देश के करीब दस करोड़ बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देना है। यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना में शामिल है। इसके लिए जिले में करीब दो लाख 61 हजार 435 पात्रों का चयन किया गया है। अफसरों के अनुसार 2011 की आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना के आधार पर पात्रों का चयन किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में अब तक करीब दो लाख 80 हजार 975 गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं और करीब 22 हजार कार्ड धारक गोल्डन कार्ड के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा चुके हैं।
इसी के साथ जिला बिजनौर कार्ड बनाने में 41 वें नंबर पर पहुंच गया है और शासन के निर्देश पर दस से 24 मार्च तक चले अभियान में 39 वीं रैंक पाई है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, यानी कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का इलाज चयनित अस्पतालों में मुफ्त करा सकता है। आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नताशा सिंह ने बताया कि यह योजना कार्डधारकों के लिए बेहद ही लाभकारी है। इसलिए जिन लोगों के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें अपना कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए, जिससे समय आने पर उन्हें परेशान न होना पड़े।