फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor ran for national unity and integrity

Bijnor News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए दौड़ा बिजनौर

Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bijnor ran for national unity and integrity
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग ले
बिजनौर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले भर में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया। रन फॉर यूनिटी केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावना के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक सूची चौधरी एवं पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम, सीपी सिंह रहे। उधर, राजस्व पेंसनर्स वेलफेयर एसोसिएसन तहसील शाखा ने ट्रेजरी के पेंशनर्स कक्ष में सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शाखा अध्यक्ष आफाक बेग, सचिव राजेश कुमार शर्मा, आफाक अहमद रहे।
विज्ञापन




धामपुर में सवेरे सात बजे पुलिस विभाग की ओर से एकता रैली निकाली गई। केएम इंटर कॉलेज की तीन एनसीसी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। डाॅ. एनपी सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि रहे। आरएसएम डिग्री कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउट गाइड एवं श्री राम एजुकेशनल एंड प्रोफेशनल पीपलसाना से यूनिटी मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद में कोतवाली मार्ग के बशीरपुर नहर हाईवे से सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह ने रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया। सिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा काशवी ने डेढ़ किलोमीटर दौड़ लगाई। रमा जैन कन्या महाविद्यालय, साहू जैन कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों में पटेल जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य केशव देव शर्मा, उप प्रधानाचार्य शूरवीर सिंह के नेतृत्व में पटेल जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
मंडावली में थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, ब्लाॅक प्रमुख तपराज सिंह, नांगलसोती में थानाध्यक्ष सत्येंद्र मालिक और सुनील पूनिया के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। आरबीएस इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। कालागढ़ में रामगंगा बांध पर शहीद स्मारक, शेरकोट में थाना पुलिस एवं आरयूएम इंटर कॉलेज, अफजलगढ़ में बस स्टैंड स्थित जसपुर तिराहे से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। हीमपुर दीपा में थाना पुलिस, दयानंद जनता इंटर कॉलेज, नहटौर में थाना परिसर से दौड़ शुरू हुई। राजा का ताजपुर में आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक बलराम सिंह एवं प्रधानाचार्य आशाराम ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। हल्दौर में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, आरएचएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेघराज सिंह राणा, सीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर, डॉ. फकीरचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह, जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक रघुराज सिंह नागर, गीता चिल्ड्रन एकेडमी एवं जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक नरेंद्र सिंह नरुका के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।
किरतपुर में प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी के नेतृत्व में दौड़ हुई। नूरपुर में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, निर्मल पब्लिक स्कूल, आरआर पब्लिक स्कूल एवं गांव असदपुर धमरौली स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल, एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर आदि में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। थाना परिसर से थानाध्यक्ष विकास कुमार तेवतिया के निर्देशन में दौड़ हुई।
नगीना में शुक्रवार सुबह सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में महाराजा अग्रसेन द्वार से दौड़ प्रतियोगिता हुई। एसएसके इंटरनेशनल एकेडमी में प्रबंध निदेशक साहू अनुभव अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कोतवाली देहात थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार, ओम इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
स्योहारा के ठाकुरद्वारा रोड स्थित गोल्डन बेल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व पुलिस विभाग ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। प्रबंधक सरदार गुरविंदर सिंह, प्रधानाचार्य शेखर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।

चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज के छात्रों ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा में प्रधानाचार्य टीकम सिंह, द हेजलमून स्कूल में प्रबंधक अरविंद मित्तल, गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर साधना, लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग ले

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग ले

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग ले

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग ले

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग ले

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग ले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed