फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Raised slabs on Ganga Barrage by installing jacks, know for how many days the traffic will closed

Bijnor: गंगा बैराज पर जैक लगाकर उठाए स्लैब, जानें कितने दिन तक बंद रहेगा वाहनों का आवागमन

Thu, 21 Aug 2025 12:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 21 Aug 2025 12:35 AM IST
सार

रामधारा गेट पर मेरठ से पहुंची टीम ने बुधवार को मरम्मत का काम शुरू कराया। 13 दिन पहले बेयरिंग में खराबी के कारण गैप आ गया था। नए बेयरिंग डालकर बैराज को सुचारु किया जाएगा। 10 दिन बाद बैराज पर यातायात दोबारा शुरू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Bijnor: Raised slabs on Ganga Barrage by installing jacks, know for how many days the traffic will closed
गंगा बैराज की मरम्मत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को बैराज पर मरम्मत का काम शुरू हो गया। मेरठ से आई टीम ने जैक लगाकर स्लैब उठाए और बेयरिंग बदलने का काम शुरू कर दिया। दोपहर बाद से दोपहिया वाहनों को भी अगले तीन दिन के लिए बंद कर दिया। टीम का दावा है कि अगले दस दिन में इस पुल से बड़े वाहनों के लिए भी यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

Bijnor: Raised slabs on Ganga Barrage by installing jacks, know for how many days the traffic will closed
बैराज की मरम्मत का कार्य करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
आठ अगस्त को गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ था। जहां एक ओर बिजनौर से बैराज के बीच सड़क से करीब दो फीट तक पानी बह रहा था। तीन दिन तक लोग बैराज पुल तक भी नहीं पहुंच पाए। वहीं बैराज पुल के स्लैब में गैप होने से इसे भी भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। तब से लगातार पुल की जांच पड़ताल और निरीक्षण का क्रम चल रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ से टीम पहुंची और बैराज की मरम्मत शुरू कर दी। गेट नंबर 20-21 के नीचे स्लैब में जैक लगाए गए। उसे उठाकर बेयरिंग निकालने का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे दोपहिया वाहन भी पुल पर रोक दिए गए। केवल फुटपाथ से होकर पैदल यात्री ही निकाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

आज दूसरे गर्डर को उठाने का काम होगा
बुधवार को गेट नंबर 20-21 के बीच एक गर्डर उठाया गया है। एक गर्डर के दोनों सिरों पर जैक लगा दिए गए हैं। पूरा दिन बीतने के बाद दूसरे गर्डर को बृहस्पतिवार को उठाने का काम किया जाएगा। बेरिंग बदलने के लिए जैक लगाकर गर्डर को स्लैब समेत ऊपर उठाया गया है।
 

संवेदनशीलता का रखा जा रहा ध्यान
बैराज पुल के गर्डर इस समय जैक पर हैं। बृहस्पतिवार को स्लैब के दोनों गर्डर जैक पर उठाए जाएंगे, उस समय पैदल यात्रियों को भी रोका जा सकता है। टीम का कहना है कि सुरक्षा के सभी इंतजाम का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो। वहीं मेरठ से आई टीम नए बेयरिंग भी मंगवा चुकी है।
 

ये बोले
बैराज पर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। इस काम को पूरा करने में करीब एक सप्ताह से दस दिन का समय लग सकता है। इसके बाद जांच कराई जाएगी। उम्मीद है कि शीघ्र यातायात सुचारु हो जाएगा। 
- अमित प्रणव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed