फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Raid in Bilai Mill

तड़के चार बजे बिलाई मिल में छापा मारा

Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Raid in Bilai Mill
बिजनौर। साल के पहले दिन ही घटतौली पकड़ने को डीसीओ ने सुबह चार बजे बिलाई चीनी मिल में छापा मारा। डीसीओ की छापामार कार्रवाई से मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसानों की भी भीड़ जमा हो गई। हालांकि जांच में मिल में घटतौली नहीं मिली।
विज्ञापन

गन्ना घटतौली के खिलाफ प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। डीसीओ यशपाल सिंह बुधवार सुबह करीब चार बजे बिलाई चीनी मिल पहुंच गए। उन्होंने मिल के कांटे पर तुलकर खाली होने जा रहे एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक को उधर ले जाया गया जहां पर मिल की चीनी तोली जाती है। मिल में डीसीओ के आने का पता चलते ही मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत सब केनयार्ड परिसर में आ गए। मिल के गन्ना तोल कांटे पर गन्ने का वजन 354.90 क्विंटल था। चीनी तोले जाने वाले कांटे पर वजन तुलवाया गया तो वजन 354.70 क्विंटल आया। केवल 20 किलो का ही अंतर मिला। इस अंतर को सामान्य अंतर माना गया। घटतौली न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि घटतौली करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा नियमित रूप से कांटों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed