फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Politics hot for election for the post of District Panchayat President

बिजनौर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा के लिए कुर्सी कब्जाना टेढ़ी खीर

Thu, 06 May 2021 12:21 AM IST
Dimple Sirohi शैलेंद्र गौड़, अमर उजाला, बिजनौर
शैलेंद्र गौड़, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 May 2021 12:21 AM IST
सार

-बिजनौर अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर
- चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, सदस्यों की खरीद फरोख्त का काम शुरू
- सपा और रालोद गठबंधन के पास 26 सदस्य, अध्यक्ष बनने के लिए 29 सदस्यों की जरूरत

विज्ञापन
Bijnor: Politics hot for election for the post of District Panchayat President
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: बिजनौर में मतगणना शुरू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा के लिए अध्यक्ष पद हथियाना टेढ़ी खीर हो गया है। भाजपा सदस्यों को साधने में उलझी है। अभी तक दस सदस्य ही भाजपा के पाले में दिखाई दे रहे हैं। सपा और रालोद गठबंधन के पास 26 सदस्य हैं। अध्यक्ष बनने के लिए 29 सदस्यों की जरूरत है। इस माह के अंत तक चुनाव होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सदस्यों की खरीद फरोख्त का खेल भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के 56 सदस्य हैं। इनमें सपा के 20, रालोद के चार, भाकियू के दो सदस्य हैं। भाजपा के आठ, आजाद समाज पार्टी के आठ, बसपा के पांच व बाकी निर्दलीय हैं। सदस्य पद के चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत भाजपा खेमे में है। भाजपा पूर्व जिला पंचायत साकेंद्र चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रही है।
विज्ञापन


चौहान बिरादरी के आयुष चौहान भी प्रत्याशी बनने के लिए ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के पास अभी तक आठ पार्टी व दो अन्य मिलाकर अभी तक केवल दस सदस्य हो रहे हैं। भाजपा की नजर रालोद के चार सदस्यों के साथ निर्दलियों पर भी है। दूसरे दलों के सदस्यों को भी भाजपा अपने पाले में लाने का प्रयत्न कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साकेंद्र चौधरी को लेकर पार्टी निर्णय ले चुकी है। इसे लेकर साकेंद्र चौधरी के खेमे में हलचल है। सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश चल रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा 29 सदस्य चुनाव जीतने के लिए कहां से लाए। सपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के पत्ते नहीं खोले हैं।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रही हैं। सपा के पास 20, रालोद के चार व भाकियू के दो सदस्य हैं। इन सदस्यों को गठबंधन अपने पाले में पक्का मान रहा है। रालोद नेताओं का दावा है कि उनका कोई भी सदस्य नहीं टूटेगा। सदस्यों को आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने की उम्मीद है। ऐसे में ये सदस्य किसी भी दल के साथ नहीं जाएंगे। 

गठबंधन को चुनाव जीतने के लिए तीन सदस्यों की जरूरत है। इसका गठबंधन इंतजाम कर लेगा। पूर्व विधायक शाहनवाज राना की पत्नी इंतेखाब राना भी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रही हैं। वे सपा से चुनाव लड़ना चाहती हैं। सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाने से मना कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक इंतेखाब राना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर रही हैं। आजाद समाज पार्टी और निर्दलीय व सपा के सदस्यों पर उनकी नजर है। जिला पंचायत का चुनाव इस हालत में त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं। भाजपा के लिए चुनाव जीतना बड़ी चुनौती बन गया है। सदस्यों की खरीद फरोख्त का खेल शुरू होने जा रहा है। चुनाव के दावेदारों ने इसके लिए सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 
 
नया चेहरा उतारेंगे मैदान में
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के मुताबिक सपा किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसके लिए पार्टी नेताओं से विचार विमर्श चल रहा है। चेहरा ऐसा होगा जिसका विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन को लाभ मिल सके। किसी बाहरी व्यक्ति को पार्टी चुनाव नहीं लड़ाएगी।

रालोद के सदस्य पक्के
रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के मुताबिक भाजपा रालोद के सदस्यों पर नजर न डाले। रालोद के चारों सदस्य पक्के हैं और वे चुनाव में गठबंधन का साथ देंगे। किसी अन्य के साथ नहीं जाएंगे।
कर रहे मंथन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक भाजपा ने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। सदस्यों को पाले में लाने के लिए मंथन चल रहा है। किसे चुनाव लड़ाया जाएगा यह एक दो दिन में तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed