फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Police stopped high kanwars, kanwariyas created ruckus at the police station, DJ played

Bijnor: पुलिस ने रोकी ऊंची कांवड़, कांवड़ियों ने थाने पर किया हंगामा, जमकर बजाया डीजे

Sat, 22 Jul 2023 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jul 2023 04:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ऊंची कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को रोक लिया। इसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया और थाने के सामने ही जमकर डीजे बजाते हुए नाचने लगे। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ की जांच की तब जाकर कांवड़ को रवाना किया।

 

विज्ञापन
Bijnor: Police stopped high kanwars, kanwariyas created ruckus at the police station, DJ played
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर कोतवाली देहात से जा रहे डाक कांवड़ के जत्थे को कोतवाली देहात पुलिस ने अधिक ऊंचाई बताते हुए रोक लिया। इस पर कांवड़ियों ने थाने के सामने हंगामा कर दिया। ऊंचाई नापने के बाद पुलिस ने कावड़ के जत्थे को जाने दिया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को मेरठ के कांवड़ियों का एक जत्था कोतवाली देहात से जा रहा था। जैसे ही जत्था थाना कोतवाली देहात के सामने पहुंचा तभी थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डाक कांवड़ की ऊंचाई अधिक देख जत्थे को रोक लिया।
विज्ञापन

जत्थे में मौजूद गौरव सैनी, विकास सैनी, सैंकी सैनी, विशाल सैनी ने पुलिस कर्मियों से कहा कि उनके डाक कावड़ की ऊंचाई सरकारी मानक के अनुसार है। इस दौरान कावड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को नोएडा पुलिस का एक आदेश भी मोबाइल में दिखाया जिसमें बताया गया था कि डाक कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट तथा चौड़ाई 8 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसके बाद डाक कांवड़ की ऊंचाई नापी गई। ऊंचाई मानक के अनुसार मिलने पर पुलिस ने कावड़ियों के जत्थे को जाने दिया। एसएसआई उमेश चंद ने बताया कि देखने में डाक कांवड़ ऊंची लग रही थी, इसलिए जत्थे को रोककर डाक कांवड़ की ऊंचाई नापी गई। ऊंचाई मानक के अनुसार मिलने पर कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया। इस दौरान सौरभ सैनी, अमित सैनी, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed