सनसनीखेज खुलासा: बहन से इश्क लड़ाता था सौरभ, भाई ने दोस्त के संग बनाया प्लान, हत्या के बाद गड्ढे में दबाई लाश
Bijnor News : सौरभ की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारोपी का कहना है कि सौरभ मेरी बहन से मिलता-जुलता रहता था। समझाने के बाद भी नहीं समझा, इसलिए मार डाला।
विस्तार
बिजनौर में प्रेम संबंधों के चलते डंडों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को बोरी में भरकर गड्ढे में दबा दिया गया था। पिछले ढाई महीने से लापता चल रहे उक्त युवक के शव को पुलिस ने मालन नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रावली के रहने वाले श्रवण कुमार का 21 वर्षीय बेटा सौरभ 12 अप्रैल की शाम घर से लापता हो गया था। बताया गया कि उसे दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद में कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं लग पाया था।
अब पुलिस ने गांव के ही आरोपी भूरे और भोला उर्फ नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार, भूरे ने अपने दोस्त भोला के साथ मिलकर सौरभ की डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी, इसके बाद शव को बोरी में भरकर गड्ढे में दबा दिया गया।
अब हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को मालन नदी क्षेत्र से शव को बरामद कर लिया है। कंकाल में तब्दील हो चुके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि भूरे की बहन से सौरभ के प्रेम संबंध थे। भूरे ने अपनी बहन को सौरभ के साथ मिलते जुलते कई बार देख भी लिया था, जिसका उसने विरोध किया। उसने सौरभ को भी बहन से दूर रहने की हिदायत दी थी।
यह भी पढ़ें: टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां
इसके बाद भी सौरभ अपनी प्रेमिका से मिलता-जुलता रहा। जिसके चलते भूरे ने अपने दोस्त के संग मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और योजना के अनुसार घर से बुलाकर मालन नदी क्षेत्र में ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी थी।