{"_id":"625dab3cb8377d5cd260a799","slug":"bijnor-police-has-taken-gangster-action-against-two-miscreants-in-case-of-looted-rifle-from-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर पुलिस ने दो बदमाशों पर लगाया गैंगस्टर, सिपाही से मारपीट कर छीनी थी राइफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर पुलिस ने दो बदमाशों पर लगाया गैंगस्टर, सिपाही से मारपीट कर छीनी थी राइफल
Mon, 18 Apr 2022 11:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:47 PM IST
सार
सिपाही से मारपीट कर राइफल छीनने वाले दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ पुलिस ने उत्तराखंड के काशीपुर निवासी दो बदमाशों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के विजयनगर काशीपुर निवासी हैदर पुत्र सरताज व काशीपुर के मोहल्ला अली खां निवासी रहमान पुत्र जीशान पर कई मुकदमे दर्ज होने के चलते गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि इन दोनों बदमाशों ने 28 दिसंबर की रात अफजलगढ़ थाने के हल्का नंबर तीन के सिपाही के साथ मारपीट करते हुए घायल कर राइफल छिन ली थी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बहन के पति को मार डाला: प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने सीने में मारी गोली, फिर चाकू से गोद डाला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। आरोपियों पर पहले मुकदमे दर्ज है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बुझ गए दो परिवारों के चिराग: हादसे से हाईवे पर मची चीख-पुकार, मौके पर दो दोस्तों की मौत, भीषण थी टक्कर, देखें तस्वीरें