फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police has arrested four accused in the theft case

अनोखी सजा: चोरी करने के शक में किशोर को गंजा कर गांव में घुमाया, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 08:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Jun 2022 08:41 PM IST
सार

बिजनौर में एक किशोर को अनोखी सजा दी गई। यहां चोरी करने के शक में एक किशोर को गंजा कर गांव में घुमाया गया और उसको पीटा भी गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को दबोच लिया है।

विज्ञापन
Bijnor police has arrested four accused in the theft case
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में चोरी के शक में एक किशोर को अनोखी सजा दी गई। चोरी करने के शक में किशोर को गंजा कर गांव में घुमाया गया और उसको पीटा भी गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन

 
शनिवार को नगर के आरएसपी रोड़ पर स्थित एक चाय के होटल पर एक किशोर को गल्ले से रुपये चोरी करने के शक में दुकान स्वामी ने पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। दुकान स्वामी ने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ मिलकर किशोर को रस्सी की मदद से पेड़ से बांधकर पिटाई की। फिर बाद में उसे गंजा कर गांव में घुमाया। किसी ने इस प्रकरण की वीडियो बना कर वायरल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को छुड़ाकर थाने लाकर बैठा दिया। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने की सूचना मिलते ही एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए स्योहारा पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह व सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ ने रविवार को देर रात को थाने पहुंच कर पीड़ित किशोर के बयान दर्ज किये। आनन-फानन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विक्की पुत्र सुनील, प्रकाश उर्फ जगवा पुत्र सतीश, गुड्डू पुत्र रामस्वरूप व सौरभ पुत्र महिपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आखिर चला योगी का बुलडोजर, स्वीमिंग पूल समेत पूरा फार्म हाउस जमींदोज, कार्रवाई से मचा हड़कंप

थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed