{"_id":"60f03956b41b9271113df9ac","slug":"bijnor-police-exposed-the-robbery-of-ten-lakhs-in-cooperative-society-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बिजनौर पुलिस ने सहकारी सोसाएटी में हुई 10 लाख की लूट का किया खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बिजनौर पुलिस ने सहकारी सोसाएटी में हुई 10 लाख की लूट का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
Thu, 15 Jul 2021 07:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:04 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूट के ढाई लाख रुपये व दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक माह पूर्व हुई सहकारी सोसाइटी बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर में 10 लाख की लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को हुई प्रेस वार्ता में बताया कि किसान सेवा सहकारी सोसाइटी बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर का कर्मचारी गोपालदत्त शर्मा 14 जून को 10 लाख 78, 983 रुपये सहकारी बैंक कोतवाली देहात में जमा करने के लिए अपनी सहयोगी राजकुमारी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अकबराबाद मार्ग पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उसकी आंख में मिर्च झोककर रूपए से भरा बैग लूट लिया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज पुलिस ने पुष्पेंद्र, रोहित, अर्जुन और चेतनराज को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के ढाई लाख रुपये, लूट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद कर लिए।
विज्ञापन