{"_id":"6381b23840dfd543792d6e23","slug":"bijnor-police-disclosure-in-the-shamik-murder-case-bba-student-was-killed-in-a-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"BIJNOR: बीबीए छात्र शामिक हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सामने आई हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BIJNOR: बीबीए छात्र शामिक हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सामने आई हत्या की वजह
Sat, 26 Nov 2022 11:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:59 AM IST
सार
शामिक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात को कबूल करते हुए पूरी घटना का सच उगल दिया। आगे जानें आखिर क्या ही बीबीए छात्र की हत्या की असली वजह।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो दाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बिजनौर जनपद के झालू में कृष्णा कॉलेज के निकट दिनदहाड़े बीबीए छात्र शामिक की हत्या कर दी गई। बीबीए के छात्र की हत्या में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका की खातिर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: यहां हवेली के नाम से होती है लोगों की पहचान, गांव में आज भी मौजूद हैं 24 से ज्यादा हवेलियां
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने झालू के रहने वाले हत्यारोपी यश और उसके साथ ही रोहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया है कि रोहन की प्रेमिका कृष्णा कॉलेज में पढ़ती है। बताया गया कि उसकी प्रेमिका को शामिक तंग कर रहा था। जिसे लेकर रोहन और उसका साथी कॉलेज के गेट पर पहुंचे जिन्होंने शामिक को समझाने का प्रयास किया इसी बीच इनके बीच गाली-गलौज हुई।
विज्ञापन
उस वक्त तो यश और रोहन वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों लौट कर आए और अपनी सहपाठी के साथ पैदल जा रहे छात्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। जिनके चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।