फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Police Destroy 50+ Modified Bullet Silencers Using Road Roller

बिजनौर: बुलेट से पटाखे छोड़ने पर कार्रवाई, 50 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, रोलर से नष्ट कराए

Thu, 03 Sep 2026 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

बिजनौर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। 50 से अधिक साइलेंसर उतरवाकर उन्हें रोलर चलाकर नष्ट कराया गया।

विज्ञापन
Bijnor Police Destroy 50+ Modified Bullet Silencers Using Road Roller
रोड रोलर से नष्ट कराए अवैध साइलेंसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में बुलेट मोटरसाइकिल पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बुलेटों की चेकिंग कर मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए। बाद में 50 से अधिक साइलेंसरों पर रोलर चलाकर उन्हें नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन




बुलेट रोककर साइलेंसर की जांच
यातायात पुलिस की ओर से जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिलों को रोककर उनके साइलेंसर की जांच की जा रही है। जिन वाहनों में कंपनी के साइलेंसर की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, उन्हें पुलिस ने उतरवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से बुलेट चालकों में खलबली रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अस्थियां सुरक्षित: मवाना थानेदार-महिला दरोगा की जांच, अर्चिता बताकर किया खुलासा, मां ने ईयर रिंग्स से पहचाना

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडिफाइड साइलेंसर से बढ़ती है तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण
पुलिस के अनुसार मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज और पटाखे जैसी आवाज निकलती है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। कार्रवाई के दौरान उतरवाए गए 50 से अधिक साइलेंसरों को एक जगह एकत्र कराया गया। इसके बाद उन पर रोलर चलाकर उन्हें नष्ट करा दिया गया।

वाहन सीज और प्रवर्तन की कार्रवाई भी जारी रहेगी
एसपी ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सीज और अन्य प्रवर्तन कार्रवाई भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे बुलेट समेत किसी भी वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।

पुलिस ने साफ किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed