फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police arrested two suspects with gold worth lakhs of rupees

UP: बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपये के सोने के साथ पकड़े दो संदिग्ध

Thu, 09 Jun 2022 02:50 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jun 2022 02:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को लाखों रुपये के सोने के साथ दबोच लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bijnor police arrested two suspects with gold worth lakhs of rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में पुलिस को बुधवार देर शाम पैदल गस्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चैंकिग के दौरान बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने लोनिवि के बंगले के सामने खड़ी गाड़ी में बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों से लाखों रुपये के सोने के सात पीस व एक अवैध लाईसेंसी रिवाॅल्वर मय कारतूस के धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। 

विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को वह संदिग्धों की चैंकिग अभियान के तहत पैदल गस्त पर थे कि उन्हें सूचना मिली कि पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस के सामने एक फोर्ड इंडिवर गाड़ी खड़ी है जिसमें दो व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: किसान ने आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट की खेती को बनाया फायदे का सौदा, खूब हुई आमदनी, मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके पास से सोने के सात पीस जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई, एक 32 बोर की अवैध लाईसेंसी रिवाॅल्वर, पांच कारतूस व एक फोर्ड इंडिवर गाड़ी बरामद की गई।

आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल खालिक उत्तराखंड नैनीताल-बरेली मार्ग हल्द्वानी व दूसरे ने अपना नाम चालक आकर्ष शर्मा पुत्र विशाल शर्मा नगला बट्टू रोड प्रगति नगर साकेत मेरठ बताया। आरोपियों के पास मिला लाईसेंसी रिवाॅल्वर आर्या भारद्वाज पुत्र शिवहरी रझूपी दीमापुर नगालैंड वर्तमान पता फरीदाबाद के नाम दर्ज है।

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास जिस व्यक्ति का रिवाॅल्वर मिला उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।  

 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, सिपाही ओम सिंह व मार्शल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed