फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Farmer made organic dragon fruit farming a profitable deal, earned a lot of income

UP: किसान ने आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट की खेती को बनाया फायदे का सौदा, खूब हुई आमदनी, मिला सम्मान

Thu, 09 Jun 2022 02:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jun 2022 02:08 PM IST
सार

किसान ऋतुराज पुत्र राजेंद्र सिंह ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने एक एकड़ में आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रखी है। किसान ऋतुराज ने बताया कि जैविक खेती को उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है।  डीएम उमेश मिश्रा ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित 
 

विज्ञापन
UP: Farmer made organic dragon fruit farming a profitable deal, earned a lot of income
ड्रेगन फ्रूट की खेती - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तकनीकी व नवाचार का सहारा लेकर किसान ऋतुराज ने खेती को फायदे का सौदा बना दिया। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर जिले में पहचान बनाई और अपनी आय भी बढ़ा ली है। वह अपना ड्रैगन फ्रूट लोकल बाजार से अन्य शहरों व राज्यों में आपूर्ति कर रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य करने पर डीएम ने किसान को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


विकास खंड नहटौर के गांव उमरी निवासी किसान ऋतुराज पुत्र राजेंद्र सिंह ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने एक एकड़ में आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रखी है। उनका उत्पादिक पदार्थ लोकल मार्केट में बिक जाता है।
विज्ञापन


अच्छा दाम पाने के लिए अन्य राज्यों में भी सप्लाई कर देते हैं। ड्रैगन फ्रूट की बाजार में काफी अच्छी डिमांड है। लोकल मार्केट में 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक जाता है। उनके पास 380 ड्रैगन फ्रूट के पोल हैं एक पोल पर चार पौधे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल:  मेरठ में 26 साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह, अन्य जिलों में भी बुरा हाल

उनके अनुसार साल दर साल पांच वर्षों तक प्रति पोल से उत्पादन बढ़ते हुए 25 से 30 किलो हो जाता है। उन्होंने पिछले वर्ष 308 पोल से एक क्विंटल फल लिया है। ड्रैगन फ्रूट की खेती करने में उनके पिता राजेंद्र सिंह भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यालय में नवाचार के साथ फल की खेती करने वाले किसान ऋतुराज को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, एसडीओ मनोज रावत एवं आत्मा योजना प्रभारी योगेंद्र सिंह योगी आदि उपस्थित रहे।  

जैविक खेती को बनाया लक्ष्य 
किसान ऋतुराज ने बताया कि जैविक खेती को उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। वह अपने खेतों में गुड़, शक्कर, सरसों का तेल, उड़द, मूंग, बासमती चावल, शरबती चावल, काला गेहूं, हल्दी आदि आर्गेनिक उत्पादित कर रहे हैं। उन्होंने आर्गेनिक ऑर्चर्ड एलएलपी कंपनी बनाई। अपने उत्पाद को वह पैकिंग करके बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed