फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Parvati and Sunita had gone for a morning walk on the highway outside the village, the car blew up.

Bijnor: तेंदुए के डर से गांव के बाहर हाईवे पर मॉर्निंग वॉक करने गई थीं पार्वती और सुनीता, कार ने उड़ा दिया

Fri, 18 Oct 2024 06:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 18 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

गांव सैफाबाद निवासी पार्वती और सुनीता देवी शुक्रवार सुबह नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। देहरादून से आ रहे कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor: Parvati and Sunita had gone for a morning walk on the highway outside the village, the car blew up.
महिलाओं को टक्कर मारने के बाद किनारे पर घुसी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव मीरमपुर बेगा के निकट मॉर्निंग वॉक पर निकली पार्वती (50) पत्नी सुरेंद्र सिंह और सुनीता देवी (60) पत्नी प्रभु सिंह को कार ने रौंद दिया। दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 

Bijnor: Parvati and Sunita had gone for a morning walk on the highway outside the village, the car blew up.
सुनीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सैफाबाद निवासी पार्वती और सुनीता देवी शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर सैर के लिए निकली थीं। गांव के नजदीक देहरादून से आ रहे कार चालक ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने उसमें फंसे चालक उत्तराखंड पिथौरागढ़ के अंबा कॉलोनी निवासी मोहित को बाहर निकाला। वह देहरादून से पिथौरागढ़ जा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
उधर, पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिए। महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन

घनिष्ठ मित्र थीं दोनों महिलाएं
पार्वती और सुनीता में लंबे समय से घनिष्ठ मित्रता थी। दोनों के आवास भी आस-पास हैं। एक साल से दोनों महिलाएं सैर पर एक साथ जा रही थीं। शुक्रवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई।

गुलदार की वजह से सैर-सपाटे के लिए हाईवे पर जाते हैं ग्रामीण
गांव सैफाबाद के आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत है। ग्रामीण मनोज राठी, नरेंद्र सिंह, राजू, आदित्य का कहना है कि गांव के संपर्क मार्ग पर दोनों दिशा में फसल खड़ी है। इससे गुलदार के होने की आशंका रहती है। इसी दहशत के कारण और गांव से हाईवे नजदीक होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष यहां सैर पर जाते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed