{"_id":"63831f45a5167921a075293a","slug":"bijnor-one-person-died-due-to-bike-collision-in-the-board-chaos-in-the-family-two-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: होर्डिंग से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: होर्डिंग से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, परिजनों में कोहराम
Sun, 27 Nov 2022 01:57 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Nov 2022 01:57 PM IST
सार
बिजनौर के नूरपुर में पंचशील नर्सिंग होम के सामने बोर्ड में बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसमें बताया जा रहा है कि दो व्यक्ति गभींर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरपुर थानाक्षेत्र में शनिवार की देर रात सड़क किनारे लगे बोर्ड में बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। व दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परिजनों को पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ थाने के गांव गोवर्धनपुर उर्फ नावका निवासी रूपल कुमार गांव के ही रिंकू व धामपुर थाने के गांव पाडली बसेड़ा निवासी अजयपाल के साथ बुलेट बाइक से गोहावर से धामपुर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे उनकी बाइक मुरादाबाद रोड पर पंचशील नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई। जिस हादसे में रूपल कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू व अजयपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News: आग भड़की तो कर्मचारियों से कहा-भाग जाओ...खुद घिर गए इंजीनियर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।