{"_id":"66ccb16143e48e98500ec293","slug":"bijnor-not-safe-leopard-found-in-bushes-pounced-on-moving-bike-and-injured-driver-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित नहीं बिजनौर: झाड़ियों से निकला तेंदुआ, चलती बाइक पर झपट्टा मारकर चालक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित नहीं बिजनौर: झाड़ियों से निकला तेंदुआ, चलती बाइक पर झपट्टा मारकर चालक को किया घायल
Mon, 26 Aug 2024 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:17 PM IST
सार
एक गुलदार (तेंदुए) ने चलती बाइक पर झपट्टा मारकर चालक को घायल कर दिया। पीछे से आए बाइक सवारों के शोर मचाने पर गुलदार भागा।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल सुरजीत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खादर क्षेत्र के चंपतपुर चकला-कुआंखेड़ा संपर्क मार्ग पर गुलदार ने बाइक सवार चंपतपुर चकला निवासी एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल सुरजीत।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के ग्राम चंपतपुर चकला निवासी सुरजीत सिंह सोमवार देर शाम अपने साले लड्डू सिंह के साथ क्षेत्र के ही ग्राम कुआंखेड़ा खदरी से बाइक से वापस अपने गांव आ रहा था। चंपतपुर चकला-कुआंखेड़ा मार्ग पर पड़ने वाली नीम सोत नदी की झाड़ियों में घात लगाए बैठे एक गुलदार ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका साला बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे अन्य बाइक सवारों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। परिजनों ने घायल सुरजीत सिंह को गांव के ही एक निजी चिकित्सक से उपचार दिलाया है। साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी ने बताया कि ग्राम चंपतपुर चकला में बाइक सवार पर हमले की सूचना मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेज रहे हैं।