फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: No trace of Shiv devotees who fell in Ganganahar, angry friends blocked Saravanpur canal bridge

Bijnor: गंगनहर में गिरे शिवभक्तों का सुराग नहीं, गुस्साए साथियों ने सरवनपुर नहर पुल लगाया जाम

Sun, 11 Aug 2024 01:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 01:47 PM IST
सार

गंगनहर में डूबे दो कांवड़ियों का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। गुस्साए शिवभक्तों ने जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: No trace of Shiv devotees who fell in Ganganahar, angry friends blocked Saravanpur canal bridge
जाम लगाते शिवभक्तों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जनपद के बाइक सवार दो शिव भक्तों का नहर में गिरने के करीब दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। इससे गुस्साए शिव भक्तों ने सवेरे ही सरवनपुर नहल पुल पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव कोणमपुर निवासी बाइक सवार शिवभक्त प्रदीप और सुरेंद्र शुक्रवार रात गंगनहर में गिर गए थे। उनका रविवार दोपहर तक भी सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों की मदद से शनिवार को दिन भर लापता शिवभक्तों की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


 

Bijnor: No trace of Shiv devotees who fell in Ganganahar, angry friends blocked Saravanpur canal bridge
गंगनहर से निकाली गई शिवभक्तों की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
शिव भक्तों का जत्था बरेली जनपद से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहा था, तभी हादसा हुआ। लापता शिव भक्तों के साथियों और परिजनों ने रविवार को सुबह लगभग 7:30 बजे सरवनपुर नहर पर जाम लगा दिया। सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार शिवभक्तों को समझने में जुटे थे। उधर पूर्वी गंग नहर का पानी कम न होने से प्रशासन के सामने शिव भक्तों की तलाश चुनौती बन रही है। शिवभक्तों की नाराजगी है कि पानी बंद क्यों नहीं हुआ। उधर जाम के कारण सुबह ही यातायात बाधित रहा, जिस कारण लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed