{"_id":"6718f05a3ffdb610e00c6d06","slug":"bijnor-next-time-we-will-form-a-government-of-farmers-we-will-cross-the-sugarcane-price-of-rs-500-sardar-vm-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अगली बार बनाएंगे किसानों की सरकार, गन्ना मूल्य लेंगे 500 पार : सरदार वीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अगली बार बनाएंगे किसानों की सरकार, गन्ना मूल्य लेंगे 500 पार : सरदार वीएम सिंह
Wed, 23 Oct 2024 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:17 PM IST
सार
किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि जिन मिलों ने किसानों का भुगतान अभी नहीं किया है, उनसे मय ब्याज भुगतान लिया जाएगा। ये हिम्मत किसानों में है।
विज्ञापन
जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर जाते वीएम सिंह और किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान इस बार 400 पार गन्ना मूल्य मांग रहे हैं। अगली बार 500 रुपये मूल्य लिया जाएगा। किसी में देने की हिम्मत है, तो वह सामने आए। वरना वर्ष 2027 में किसान अपनी सरकार बनाकर स्वयं 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य लेगा।
विज्ञापन
सरदार वीएम सिंह ने यह बात कलक्ट्रेट में मंगलवार को महापंचायत में कहीं। कहा कि संगठन और वह सड़क से न्यायालय तक किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह उनकी ही ताकत है कि चीनी मिलें समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने लगीं। जिन चीनी मिलों पर बकाया है, उनसे ब्याज सहित बकाया भुगतान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि 24 अक्तूबर को इस संबंध में कोर्ट में तारीख लगी हुई है। हम में ताकत होगी ब्याज सहित लेकर जाएंगे। कहा कि जिला संगठन ने प्रशासन के सम्मुख मुद्दों की बात रखी थी। नहीं मानी तो महापंचायत करनी पड़ी। बिजनौर जिले के किसानों की भीड़ और जोश देकर स्पष्ट है कि किसान एकजुट है।
प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह लांबा व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि संगठन लगातार किसानों की आवाज को उठाकर उन्हें उनका हक दिलाता आ रहा है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, ऋषिपाल महाराज, विजेंद्र मुखिया, संजीव चौधरी महेंद्र चौधरी, उदित प्रधान, बिट्टू, बृजपाल सिंह, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।