{"_id":"62793810e815fa7c9d15b3f8","slug":"bijnor-news-two-women-have-sink-in-river-and-one-has-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : गंगा में डूबी मां-बेटी, ग्रामीणों ने महिला को बचाया, बेटी की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : गंगा में डूबी मां-बेटी, ग्रामीणों ने महिला को बचाया, बेटी की मौत से मचा कोहराम
Mon, 09 May 2022 09:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 09 May 2022 09:52 PM IST
सार
गंगा में डूबकर बेटी की मौत हो गई, जबकि मां को बचा लिया गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गंगा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के रावली गांव की रहने वाली मां-बेटी गंगा में डूब गई। वहीं महिला को बचा लिया गया लेकिन, जबकि बेटी की मौत हो गई। उधर, जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बताया गया कि खेत से चारा लेकर लौट रही मां-बेटी पैदल गंगा पार करते हुए डूब गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मां को बचा लिया, जबकि उसकी बेटी की डूबने से मौत हो गई। वहीं गंगा में काफी दूर गोताखोरों ने युवती के शव को निकाल लिया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सोमवार की शाम रावली के रहने वाले विकास की पत्नी सुरेशना और उसकी बेटी आशा (18) गंगा के पार स्थित खेत से चारा लेने के लिए गई थी। खेत से लौटते हुए मां-बेटी पैदल ही गंगा पार कर रही थी। तभी तेज बहाव में दोनों बह गई। खुद को बहता देख महिला ने शोर मचा दिया। वहीं आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर महिला को बचा लिया, जबकि उसकी बेटी तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई
वहीं ग्रामीणों व गोताखोरों ने महिला की बेटी आशा को काफी देर तलाश करने के बाद ढूंढ लिया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मंडावर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें