{"_id":"642c325bdeeedaa1d80fe613","slug":"bijnor-news-two-members-of-aditya-rana-gang-have-arrested-with-two-tamancha-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आदित्य राणा गैंग के दो सदस्य दबोचे, तमंचे-कारतूस बरामद, पुलिस पूछताछ में उगला ये बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आदित्य राणा गैंग के दो सदस्य दबोचे, तमंचे-कारतूस बरामद, पुलिस पूछताछ में उगला ये बड़ा राज
Tue, 04 Apr 2023 07:51 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:51 PM IST
सार
Bijnor News : आदित्य राणा गैंग के दो सदस्य दबोचे गए हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे बरामद व कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के नूरपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आदित्य राणा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं और उन्होंने फरारी के बाद आदित्य को शरण भी दी थी।
विज्ञापन
मंगलवार की तड़के करीब ढाई बजे एक सूचना के आधार पर पुलिस ने तेलीपुरा नहर की पुलिया पर दो युवकों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
वहीं पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में स्वयं को आदित्य राणा गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम कुलदीप पुत्र गजेंद्र निवासी खैरपुर थाना चांदपुर एवं पीयूष पुत्र यशपाल निवासी पुरैना थाना नूरपुर बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
एसओ नीरज शर्मा के अनुसार, पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश हैं। पुरैना निवासी पीयूष थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। दोनों ने फरारी के दौरान आदित्य को शरण भी दी थी। तमंचे भी उन्हें आदित्य ने ही दिए थे। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Hatyakand: आखिर खुले कई बड़े राज, शूटरों के साथ डॉ. अखलाक का वीडियो वायरल, बर्खास्त करने की तैयारी