फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News : Trees fell on railway line due to rain, one train canceled

बिजनौर में तेज बारिश: रेलवे लाइन पर गिरे पेड़, एक ट्रेन हुई रद्द, दूसरी एक घंटे की देरी से हुई रवाना

Tue, 18 Jul 2023 01:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jul 2023 01:50 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में मंगलवार को तेज बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित रहा। बताया गया कि रेलवे लाइन पर दो पेड़ गिर गए, जिस वजह से एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया और दूसरी ट्रेन एक घंटा देरी से रवाना हुई।

विज्ञापन
Bijnor News : Trees fell on railway line due to rain, one train canceled
बिजनौर में रेलवे लाइन पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में मंगलवार तड़के से हो रही तेज बारिश के चलते कोटद्वार ब्रांच लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने की वजह से एक ट्रेन रद्द की गई और दूसरी ट्रेन एक घंटा विलंब से चली। उधर, रेल ट्रैक पर भी पानी भर गया है।

विज्ञापन


नजीबाबाद क्षेत्र में तड़के से हो रही तेज बारिश से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच ब्रांच रेल लाइन पर दो यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए। रेल प्रशासन ने नजीबाबाद से प्रातः 8:55 बजे कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया। जिससे दैनिक रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क धर्मेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पेड़ हटाने और विद्युत विभाग ने ओएचपी लाइन दुरुस्त करने का अभियान चलाया। रेल लाइन क्लियर होने तक प्रातः 11:15 बजे कोटद्वार जाने वाली दूसरी पैसेंजर ट्रेन भी लगभग एक घंटा विलंब से रवाना हुई।

यह भी पढ़ें: Meerut News: वन विभाग की नई पहल, पौधे बने दूल्हा-दुल्हन, बरात में सांसद व बच्चों ने जमकर किया डांस

उधर, नजीबाबाद में डबल फाटक फ्लाईओवर के नीचे कोटद्वार ब्रांच लाइन और नजीबाबाद-मुरादाबाद लाइन पर पानी आने से रेल प्रशासन अलर्ट रहा। प्रशासन ने क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कॉशन के साथ निकाला। इस दौरान हरिद्वार दिशा में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटा वाली नदी के रपटे पर पानी आने से काफी देर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने मुजफ्फरनगर आएंगे सीएम योगी, मेरठ में लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed