फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: The villagers have killed to a man in village

Bijnor : उधार सामान देने से मना करने पर पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी को भी किया घायल

Sat, 14 May 2022 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 May 2022 08:25 PM IST
सार

उधार सामान देने से मना करने पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bijnor News: The villagers have killed to a man in village
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के नूरपुर में शिवाला कलां के गांव टांडा में उधार के रुपये मांगने पर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम टांडा निवासी यशपाल सिंह गांव में ही परचून की दुकान करता था। शनिवार की शाम उसका पुत्र आर्यन दुकान पर बैठा था। इस दौरान वहां किराने का सामान लेने पहुंचे गांव के ही जितेंद्र ने उधार सामान देने को कहा। आरोप है कि आर्यन ने उधार सामान देने को मना करते हुए जितेंद्र से पहले पिछला उधार चुकाने की बात कही। इसी बात पर गुस्सा होकर जितेंद्र ने आर्यन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे यशपाल ने जब विरोध किया तो जितेंद्र ने अपने परिजनों के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बचाव में आई जितेंद्र की पत्नी पारुल को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से घायल हुए यशपाल (45) को परिजन उपचार के लिए नूरपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हुए यशपाल की पत्नी पारुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार भेजे जाने तक शव पीएचसी पर रखा था और पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed