फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: The process of making Amangarh Forest Range a tourist center has started

बिजनौर: अमानगढ़ फोरेस्ट रेंज को पर्यटन केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू, ग्लोब टाइगर फोरम की टीम ने किया दौरा

Thu, 09 Dec 2021 07:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Dec 2021 07:59 PM IST
सार

अमानगढ़ फोरेस्ट रेंज को पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। डॉ. राजेश गोपाल ने बताया कि प्लान को जल्दी ही अंतिम रूप देकर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के विकास के लिए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bijnor News: The process of making Amangarh Forest Range a tourist center has started
ग्लोब टाइगर फोरम की टीम ने किया अमानगढ़ का दौरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में अमानगढ़ फोरेस्ट रेंज को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्लोब टाइगर फोरम की टीम ने अमानगढ़ का दौरा किया। पर्यटन की संभावनाओं व इससे आने वाली संभावित समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


अमानगढ़ को पर्यटन क्षेत्र बनाने की मांग और कोशिश काफी समय से चल रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा काफी पहले ही प्रस्ताव भेज दिया गया था। पर्यटन के प्रस्ताव पर ग्लोब टाइगर फोरम के डॉ. राजेश गोपाल ने अपनी टीम के साथ अमानगढ़ में दौरा किया। 
विज्ञापन


उन्होंने टाइगर कंजरवेशन प्लान के संबंध में जानकारी हासिल की। अमानगढ़ लैंड स्केप में इको पर्यटन के विकास के लिए सुविधाओं के निर्माण, टूरिस्ट मार्ग के चयन, इको पर्यटन को प्रारंभ करने में आने वाली समस्याओं, वन व वन्य जीवों के प्रबंधन पर वार्ता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात

डॉ. राजेश गोपाल ने बताया कि प्लान को जल्दी ही अंतिम रूप देकर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के विकास के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएफओ नजीबाबाद डॉ. मनोज शुक्ला, अनिल पटेल, एसडीओ नजीबाबाद हरी सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed