फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Team of Indian entrepreneurs to explore possibilities of setting up industries in Uganda

यूपी: युगांडा में उद्योग की संभावना तलाशेंगे भारतीय उद्यमी, बिजनौर के रामेंद्र सिंह भी शामिल

Thu, 02 Dec 2021 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Dec 2021 07:29 PM IST
सार

दिल्ली से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 21 सदस्यीय दल युगांडा के लिए रवाना हुआ है। वहीं दल के साथ ही बिजनौर के रहने वाले उद्योगपति डॉ. रामेंद्र सिंह को भी जाने का मौका मिला है।

विज्ञापन
Bijnor News: Team of Indian entrepreneurs to explore possibilities of setting up industries in Uganda
डॉ. रामेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत की ओर से युगांडा में उद्योग लगाने के लिए संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। इसके लिए भारतीय उद्यमियों का एक दल युगांडा रवाना हो चुका है। जिसमें बिजनौर के रहने वाले उद्योगपति डॉ. रामेंद्र सिंह भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बिजनौर के गांव बल्दिया के रहने वाले डॉ. रामेंद्र सिंह की रींटेक केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। जिसमें वह स्वयं निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात दिल्ली से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 21 सदस्यीय दल युगांडा के लिए रवाना हुआ है। दल के साथ उन्हें भी जाने का मौका मिला है। यह दल युगांडा की सरकार के मंत्रियों और प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेगा। जिसमें युगांडा की जमीन पर उद्योग लगाने की संभावनाओं पर विचार किया जाना है। बताया कि पिछले महीने युगांडा से एक दल भारत आया था। जिसने अपने देश में उद्योग लगाने की मंशा जाहिर की थी और आने का आमंत्रण दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे पर गए दल में बिजनौर के उद्योगपति डॉ. रामेंद्र सिंह भी शामिल

बताया कि बिजनेस डेलीगेशन का मकसद एमएसएमई के लिए व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है। भारत में एमएसएमई इकाई की ओर से उत्पादित उत्पाद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। जिसके लिए व्यापक बाजार की जरूरत है। कहा कि युगांडा की अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए भारत से प्रौद्योगिकी और उद्योगों को स्थापित कराने के लिए संबंध मजबूत बनाने पर दल का जोर रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे युगांडा और भारत के संबंधों को ध्यान में रखते हुए आईआईए का यह पहला कदम है।


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed