फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: SP leader and former MP Shishram Singh Ravi joined BJP in Lucknow

सपा को लगा झटका: पूर्व सांसद शीशराम सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बिजनौर में 1999 से 2004 तक रहे BJP सांसद

Wed, 21 Feb 2024 11:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और झटका लग गया है। सपा नेता व पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा में घर वापसी कर ली।

विज्ञापन
Bijnor News: SP leader and former MP Shishram Singh Ravi joined BJP in Lucknow
पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने भाजपा ज्वॉइन की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने अपने पुत्र पूर्व ब्लोक प्रमुख बृजमोहन सिंह रवि संग लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि काफी समय से सपा में थे।

विज्ञापन


बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के गांव काजमपुर निवासी पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने बुधवार को लखनऊ में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ज्वॉइनिंग कमेटी के चेयरमेन बृज बहादुर उपाध्याय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आला कमान पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद शीशराम रवि को भगवा पटका पहना कर स्वागत किया।

विज्ञापन

शीशराम रवि वर्ष 1999 में भाजपा से बिजनौर लोकसभा से सांसद चुने गए थे। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी में थे। पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने फोन पर बताया कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की नीति से प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें: किसानों ने भरी हुंकार: अफसर हुए बेबस, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े किसानों के ट्रैक्टर, तस्वीरों में देखें हालात

उनका कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए तन-मन से कार्य करेंगे। उनके भाजपा में आने पर उनके समर्थकों ने खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें: Iqra Hassan Pics: लंदन में पढ़ाई, UP में लड़ेंगी MP का चुनाव, समझिए अखिलेश ने मुस्लिम चेहरे पर क्यों चला दांव?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed