फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Railway Minister Ashwini Vaishnav said - Dhampur railway station will be world class

Bijnor News: रेल मंत्री अशि्वनी वैष्णव बोले- विश्व स्तरीय होगा धामपुर का रेलवे स्टेशन

Sat, 04 Mar 2023 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Mar 2023 12:04 PM IST
सार

 रेल मंत्री अशि्वनी वैष्णव शनिवार को बिजनौर पहुंचे। यहां धामपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भविष्य में धामपुर का रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा।

विज्ञापन
Bijnor News: Railway Minister Ashwini Vaishnav said - Dhampur railway station will be world class
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में पहुंचे रेल मंत्री अशि्वनी वैष्णव ने कहा कि धामपुर का रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारें  2014 से पहले 1100 करोड़ रुपए रेल के विस्तार के रूप में खर्च करती थीं लेकिन इस बार 17000 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जो उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए डबल इंजन की सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


रेल मंत्री निर्धारित समय पर करीब 10:00 बजे स्पेशल ट्रेन से धामपुर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर विधायक अशोक राणा विधायक ओम कुमार सिंह पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता प्रियंका राणा, उदित नारायण आदि कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। विधायक अशोक राणा ने प्रदेश और केंद्र की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: सिद्धार्थनगर जेल से हाजी याकूब का बेटा फिरोज कुरैशी रिहा, कंकरखेड़ा में वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor News: Railway Minister Ashwini Vaishnav said - Dhampur railway station will be world class
रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार सत्ता में आई है देश का विकास दिन दुगना रात चौगुना बढ़ रहा है। गुंडागर्दी खत्म हो गई है। उन्होंने रेल मंत्री की लोकप्रियता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब वह रेल मंत्री से पहली बार मिले थे तो रेल मंत्री ने कहा था कि वह उन्हें मंत्री नहीं बल्कि भाई साहब कह कर संबोधित करें।  

उन्हें भाई साहब कहलाना अच्छा लगता है। रेल मंत्री ने कहा कि धामपुर स्टेशन का नाम और इस क्षेत्र की मिठास विश्व में जानी जाती है । इसलिए धामपुर के रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। करीब 11 करोड़ की लागत से  केवल पार्किंग और शौचालय तैयार होंगे। इसके अलावा और भी जो मांगे होंगी उन्हें जनप्रतिनिधियों से वार्ता का पूरा किया जाएगा।

इसके बाद रेल मंत्री द्वारा नवीन रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि पूजन का शिलान्यास किया गया। रेल मंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे लगाए। भाषण की शुरुआत भारत माता की जय, वंदे मातरम से की गई। विधायक अशोक राणा ने अकाल तख्त और शहीद एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज कराए जाने की रेल मंत्री से बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed