Bijnor News : पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा, दो भैंस हुई बरामद
Bijnor News : पुलिस ने पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन बदमाशों को दो भैंसों के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
बिजनौर में पुलिस ने पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके तीन साथियों की अभी तलाश की जा रही है। दो भैंस भी बरामद की गई हैं। जिन्हें ये बेचने की फिराक में थे।
शनिवार को एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रेसवार्ता में बताया कि बढ़ापुर पुलिस ने फरमान पुत्र अनीस अहमद, अब्दुल हकीम उर्फ हकला पुत्र नजीर निवासीगण गांव सलेमपुर थाना कांठ (मुरादाबाद) और इंतजार पुत्र अय्यूब निवासी कल्हेड़ी को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके साथी वसीम उर्फ चीची, रिजवान और नसीम फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
बताया गया कि इस गिरोह ने 24 दिसंबर को चांदपुर के गांव हल्ला नंगला में तीन भैंस और एक भैंसा चोरी करने के बाद नहटौर के पशु बाजार में बेच दिया था। वहीं 10 जनवरी को हीमपुर दीपा के गांव हरिनगर से दो भैंस चोरी करने के बाद मेरठ में बेची दी थी।
यह भी पढ़ें: बागपत में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने चाकू से किया मां का कत्ल, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद छह जनवरी को थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में भी इसी गिरोह ने छह भैंस चोरी की। थाना बढ़ापुर क्षेत्र में मोईद्दीनपुर गांव से मनोज कुमार की दो भैंस चोरी कर ली। इन भैंस को वसीम के घर पर बांध कर रखा था।
यह भी पढ़ें: UP: सपा कार्यालय पर बैनर देख भड़के मुस्लिम नेता, विवाद बढ़ने पर लगवाया आजम खान का फोटो, ये है मामला
उधर, फरार तीन आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने चोरी हुई दो भैंस, एक चाकू, एक तमंचा, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा गाड़ी को बरामद कर लिया है। आरोपी इंतजार पर दस मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनुज कुमार, एसआई चंद्रवीर सिंह और सोबरन सिंह आदि शामिल रहे।