{"_id":"63de6485017c810a022fb937","slug":"a-youth-has-murdered-of-his-mother-by-knife-in-tugana-village-of-baghpat-city-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने चाकू से किया मां का कत्ल, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने चाकू से किया मां का कत्ल, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:15 AM IST
सार
बागपत में सनसनीखेज वारदात : बेटे ने चाकू से वार कर अपनी मां का कत्ल कर दिया। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। तुगाना गांव में एक युवक ने अपनी मां की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। वहीं घटना से गांव में दहशत फैल गई है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
छपरौली क्षेत्र के तुगाना गांव में महिला ने बेटे को डांट दिया तो उसने चाकू से गर्दन पर वार करके मां की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे
विज्ञापन
तुगाना गांव में शनिवार शाम को युवक राहुल अपने घर के दरवाजे के पास नाली साफ कर रहा था। वहां रास्ते में गंदगी होने के कारण उसकी मां महकवती (55) ने उसे नाली साफ करने से मना करते हुए डांट दिया। इससे नाराज होकर युवक ने अपनी मां की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में घर से कोंचिग करने गया छात्र लापता, बिजनौर में अधिकारियों पर जमकर बरसे जिलाधिकारी